
नई दिल्ली। वर्ष 2010 के अंतरराष्ट्रीय आईएमपीएसी डबलिन लिटररी अवार्ड की सूची में बुकर पुरस्कार विजेता अरविंद अडिगा और सलमान रुश्दी के नाम भी हैं। यह अवार्ड अंग्रेजी में फिक्शन प्रकाशन के लिए दिया जाता है। इसके तहत एक प्रशस्ति पत्र और 100,000 यूरो की राशि दी जाती है।
पुरस्कार के लिए अमेरिका में रह रही भारतीय लेखिका चित्रा बनर्जी, अनुराधा राय और कनाडा में रह रहे जसप्रीत सिंह के नाम भी शामिल किए गए हैं। अप्रैल माह में इस सूची में शामिल नामों की पुन: छंटनी की जाएगी और विजेता की घोषणा जून में की जाएगी।
अरविंद अडिगा को उनकी रचना द ह्वाइट टाइगर के लिए, रुश्दी को द एंचैंट्रेस ऑफ फ्लोरेंस के लिए और घोष को सी ऑफ पॉपीज के लिए चुना गया है।
डबलिन सिटी पब्लिक लायब्रेरीज द्वारा दिए जाने वाले इस अवार्ड के लिए वर्ष 2010 में निर्णायक मंडल में एनी फाइन, अनातोली कुर्दियावित्स्की, अब्दुरहमान वाबेरी, जोए विकोंब और ईव पैटन शामिल हैं। यह पुरस्कार वर्ष 2009 में मैन गॉन डाउन के लिए माइकल थॉमस को, 2008 में गेम बाई रावी हेज के लिए दे नीरो को, 2007 में आउट स्टीलिंग हॉर्सेज के लिए पेर पैटर्सन को और 2006 में द मास्टर के लिए कोम टोइबिन को दिया गया था।