उड़ीसा में भूमि घोटाला: 4 गिरफ्तार

 
Nov 07, 02:36 pm

भुवनेश्वर। उड़ीसा में कथित तौर पर एक हजार करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उसे बेचने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में एक पूर्व सरकारी अधिकारी भी है। ये सभी बिल्डरों और सरकारी अधिकारियों के एक गिरोह का हिस्सा है, जो सरकारी जमीन को गैरकानूनी तरीके से कुछ लोगों के नाम करने के बाद में उसे अलग-अलग लोगों को बेच देते थे।

अपराध शाखा के पुलिस महानिरीक्षक अरुण रे ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी निर्मल चंद्र मोहंती को गिरफ्तार किया वहीं तीन अन्य को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

रे ने कहा कि करोड़ों रुपयों का यह भूमि घोटाला उस वक्त हुआ जब मोहंती तहसीलदार पद पर तैनात था। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर में भी एक भूमि घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। रे ने कहा कि इस मामले में जल्दी ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

राज्य प्रशासनिक विभाग ने भूमि घोटाले के संबंध में वर्ष 2005 में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में अक्टूबर 2008 में यह मामला अपराध शाखा को सौंपा गया था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित