अमर ने शिया समुदाय से मांगी माफी

 
Nov 07, 07:48 pm

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने लखनऊ में अपने भाषण से आहत शिया समुदाय से माफी मांगी है। इस संबंध में अमर सिंह ने शनिवार को एक लिखित बयान जारी किया।

अमर ने इस बात पर खेद जताया कि 4 नवंबर को लखनऊ में उनके बयान से शिया समुदाय को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा है कि हजरत इमाम हुसैन और हजरत हुर सिर्फ शिया-सुन्नी मुसलमानों के नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के रहनुमा थे। उन्होंने इंसानी आजादी की जो शमा जलाई थी वह कभी नहीं बुझ सकती है। अमर सिंह ने कहा है कि अगर भूलवश कोई गलत बात उनके मुंह से निकल गई हो, या शब्दों का गलत अर्थ समझा गया हो तो उसके लिए उन्हें माफ कर दें।

अमर सिंह ने चार नवंबर को लखनऊ में एक चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तुलना कथित तौर पर कर्बला की जंग में शहीद हुए हजरत हुर से की थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:2.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित