ममता ने सभी आरआरबी अध्यक्षों को हटाया

 
Nov 07, 08:18 pm

नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने देश में सभी रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को हटाने के आदेश दिए हैं, जिनको राजद प्रमुख लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान नियुक्त किया गया था।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड के 20 नए चैयरमैन की नियुक्ति कर दी गई। नए चैयरमैन की नियुक्ति के आदेश दो दिन पहले ही जारी कर दिए गए थे।

इन सभी चैयरमैन की नियुक्ति पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान की गई थी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को तीन साल के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड का चैयरमैन नियुक्त किया गया था।

देश भर के 20 शहरों में रेलवे भर्ती बोर्ड स्थित हैं। हाल ही में कई रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के पेपर कथित तौर पर लीक होने और अनियमितता के चलते विवादों में हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित