
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को इसके 29 और मामलों की पुष्टि होने के साथ ही इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर 527 हो गई है।
अब तक इस रोग से एक नौ साल के बच्चे सहित दो रोगियों की मौत हो गई। इन मामलों के साथ पिछले चार दिन में राजधानी में डेंगू के 100 मामले सामने आ चुके है
दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एनके यादव ने बताया कि निगम राजधानी में डेंगू मच्छरों के नियंत्रण के लिए अगले सप्ताह एक व्यापक अभियान चलाएगा जिसके तहत मच्छरों के प्रजनन की जांच की जाएगी। चालू सप्ताह में पहले ही इस संबंध में 200 लोगों पर जुर्माना किया जा चुका है। पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मामलों में अचानक तेजी आई है।
दिल्ली में डेंगू के 29 और मामलों की पुष्टि होने के साथ ही इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर 527 हो गई है, इस अवधि में यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा कम है। पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 1070 मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हुई थी। इस साल अभी तक डेंगू से दो रोगियों की मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। हर साल इसी महीने के दौरान सबसे अधिक इस रोग के मामले सामने आते हैं।
इस रोग से पहली मौत 23 अक्टूबर को एक 15 साल के युवक की एम्स में हुई जबकि दूसरी मौत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 25 अक्टूबर हो हुई। दिल्ली में स्थानीय निकायों से डेंगू नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।