समाचार

पत्‍‌नी संग माता के दरबार पहुंचे रितेश देशमुख

Jan 01, 05:30 am
  Print

कटड़ा [जागरण संवाद केंद्र]। अभिनेता रितेश देशमुख अपनी नवविवाहिता पत्‍‌नी जेनेलिया डिसूजा के साथ मंगलवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे।

फिल्मी सफर में शानदार अभिनय करने के दौरान प्रेम के बंधन में बंधे प्रसिद्ध अभिनेता रितेश देशमुख तथा अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा कुछ दिन पूर्व ही परिणय सूत्र में बंधे हैं। अपने सफल दांपत्य जीवन की कामना करने यह नवदंपती मंगलवार को माँ वैष्णो देवी जी के चरणों में हाजरी लगाने पहुंचे।

मंगलवार दोपहर बाद करीब 2.30 बजे आधार शिविर कटड़ा के होटल व्हाइट में पहुंचे। जहां दोनों ने कुछ देर विश्राम करने के उपरांत सायं करीब 4.30 बजे पैदल माँ वैष्णो देवी जी के भवन के लिए रवाना हुए।

इससे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र तथा अभिनेता रितेश देशमुख तथा उनकी पत्‍‌नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा आधार शिविर कटड़ा पहुंचे तो उनकी आगवानी एसएचओ प्रदीप गुप्ता ने की। हालांकि मंगलवार को बीच-बीच में हेलीकॉप्टर सेवा जारी रही परंतु, नवदंपति माँ के चरणों में हाजरी लगाने पैदल ही भवन के लिए रवाना हुए। जहां अभिनेता रितेश देशमुख नंगे पांव भवन के लिए रवाना हुए। तो वहीं उनकी पत्‍‌नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा बूट पहने अपने पति के संग भवन की ओर रवाना हुई।

जैसे ही नवदंपति प्रथम पड़ाव दर्शनिय डयोढी पहुंची। तो वहां पर उपस्थित श्रद्धालु उनके साथ हाथ मिलाने को आतुर दिखे तथा जयकारे लगाकर नवदंपति का हौसला बढ़ाया।

जानकारी के मुताबिक अभिनेता रितेश देशमुख तथा अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा रात भवन पर विश्राम कर बुधवार तड़के माँ वैष्णो देवी जी की दिव्य आरती में शामिल होकर माँ के चरणों में नए जीवन की सुखशांति की कामना कर बाद दोपहर पैदल ही आधार शिविर कटड़ा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति