समाचार

शराब के विकल्प ने ली 26 की जान

Jan 01, 05:30 am
  Print

कटक। ओड़िशा के जहरीली शराब हादसे में विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 21 और लोगों की मौत के साथ बुधवार को मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई।

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जहां 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति ने भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में 19 अन्य लोग जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं। गांवों से अन्य बीमार लोगों को अस्पतालों में लाया जा रहा है।

यह हादसा सोमवार की रात कटक जिले के महीधारपाडा क्षेत्र में हुआ जहां पीड़ितों ने शराब पी थी। जिला कलेक्टर गिरीश एसएन ने कहा कि महीधारापाडा के पांच किलोमीटर के दायरे में लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने हालांकि इसे जहरीली शराब से हुआ हादसा मानने से इंकार किया और कहा कि लोगों की मौत अवैध दवाओं के सेवन से हुई, न कि शराब से और शराब स्थल से बड़ी मात्रा में खांसी के सीरप की शीशियां जब्त की गई हैं।

दूसरी ओर, कलेक्टर के तर्को को खारिज करते हुए औषधि नियंत्रक एपी दास ने कहा , 'मेरा पक्के तौर पर मानना है कि यदि कोई आदमी दूषित सिनामन वाटर, बीपी पीता है तो इससे कभी उसकी मौत नहीं होगी जो विभिन्न ब्रांडों के तहत बेचा जाता है।'

मुख्य सचिव बीके पटनायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में अब तक आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति