समाचार

टीईटी चयन में वसूली, निदेशक गिरफ्तार

Jan 01, 05:30 am
  Print

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक संजय मोहन को नवंबर महीने में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा [टीईटी] में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी रमानगर जिले की पुलिस ने कल शाम राजधानी लखनऊ से की है।

रमानगर जिले के पुलिस अधीक्षक सुभाष दुबे ने बताया है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद संजय मोहन को कल शाम लखनऊ से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि नवंबर में संपन्न शिक्षक पात्रता परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जाच में मोहन का नाम आया है। दुबे ने बताया कि इससे पहले मोहन को दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था और उनके घर से 87 लाख रुपये भी बरामद हुए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति