टीईटी विवाद से यूपी बोर्ड ने पल्ला झाड़ा

इलाहाबाद। बहुचर्चित एवं विवादास्पद शिक्षक पात्रता परीक्षा [टीईटी] घोटाले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन की गिरफ्तारी के दूसरे दिन यूपी बोर्ड मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।

बोर्ड के अधिकारी एक ही दफ्तर में एकत्र होकर इसी मुद्दे पर चर्चा करते मिले। हालांकि बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने टीईटी में बड़े पैमाने पर की गई धनउगाही से पल्ला झाड़ लिया है। अधिकारियों का कहना है कि टीईटी का यहा से कोई मतलब ही नहीं है। सारे फैसले शासन स्तर पर लिए गए। यहा सिर्फ अभ्यर्थियों की आपत्तिाया स्वीकार की गई। नंबर बढ़ाने का काम दिल्ली स्थित एजेंसी ने किया। फिलहाल गुरुवार को भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी नदारद रहीं। पूछने पर पता चला कि लखनऊ हाईकोर्ट में किसी मामले की सुनवाई है।

फिलहाल निदेशक की गिरफ्तारी होने के बाद से बोर्ड दफ्तर में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मचारी एक दूसरे से यही पूछ रहे हैं कि अब किसकी बारी है?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.142858
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद