भंवरी देवी मामले की सीबीआई जांच के आदेश

जोधपुर। राजस्थान सरकार ने एक सहायक नर्स एवं दाई की गुमशुदगी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो [सीबीआई] से कराने के आदेश दिए हैं। नर्स को कथित तौर पर एक सीडी में राज्य के एक मंत्री के साथ आपत्तिजनक स्थति में देखा गया है।

सीडी में कथित रूप से जनस्वास्थ्य एवं जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा को नर्स भंवरी देवी के साथ दिखाया गया है, जो जोधपुर से पिछले दो सप्ताह से लापता है।

भंवरी देवी के बिलारा इलाके से लापता होने के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] ने उसके अपहरण में मंत्री का हाथ होने का आरोप लगाया था और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार रात जयपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई थी जिसमें फैसला लिया कि मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक में राज्य के गृह मंत्री शांति धारीवाल भी मौजूद थे।

इससे पहले गहलोत ने कहा था कि जब तक कथित सीडी पुलिस के हाथ नहीं आती, तब तक मंत्री के विरुद्ध अनैतिक गतिविधि के आरोप को निराधार माना जाए।

राज्य सरकार ने हालांकि राजनीतिक दबाव बढ़ने पर सीबीआई जांच के आदेश देने का फैसला लिया है।

समझा जाता है कि बुधवार रात जयपुर में मदेरणा भी गहलोत से मिले थे। गौरतलब है कि भंवरी देवी 25 अगस्त से ही डयूटी से गैरहाजिर है। उसके लापता होने की खबर एक सितम्बर को आई थी और उसके पति ने अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की शिकायत बाद में अपहरण के मामले में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस सिलसिले में एक सरकारी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में भंवरी देवी को एक गिरोह के हवाले कर दिया था।

कहा जाता है कि वह गिरोह भंवरी देवी को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में ले गया। दोनों राज्यों की पुलिस ने इस खबर का खंडन किया है कि भंवरी देवी का शव बुधवार को झांसी जिले के उरई गांव में एक गड्ढे से बरामद हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि अफवाह बेबुनियाद है। हम अभी तक अपहर्ताओं की तलाश में जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि महिपाल मदेरणा जाट समुदाय के जानेमाने नेता पारसराम मदेरणा के बेटे हैं। राज्य विधानसभा में वह जोधपुर के औंसिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद