मॉरीशस के प्रधानमंत्री कल भारत आएंगे

नई दिल्ली । मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम सोमवार को भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री की राजकीय यात्रा की घोषणा करते हुए विदेशी मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उनके साथ मंत्रियों, और कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल और कुछ अधिकारी भी आएंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने मॉरीशस के समकक्ष के साथ यहां द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और निवेश तथा रक्षा सम्बंधों को मजबूत बनाने से सम्बंधित मुद्दों पर बात करेंगे।

दोनों पक्षों के बीच समुद्री लुटेरों से सुरक्षा और हिंद महासागर में सुरक्षा पर भी बात होगी।

मॉरीशस की 60 फीसदी आबादी भारतीय मूल की है। यह हिंद महासागर के रणनीतिक क्षेत्र में स्थित एक द्वीपीय देश है। मॉरीशस की सरकार ने समुद्री लुटेरों से रक्षा में भारत से सक्रिय सहयोग की मांग की है।

खुद रामगुलाम भारतीय मूल के हैं। वह एक व्यापारिक सम्मेलन को मुम्बई में संबोधित करेंगे। आठ फरवरी को वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विशेष अतिथि होंगे, जहां उन्हें डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी जाएगी।

मॉरीशस भारत में सर्वाधिक निवेश करने वाला देश है। अप्रैल 2000 से जनवरी 2011 तक यहां 53.369 अरब डॉलर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ, जो इस अवधि में हुए कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 41.9 फीसदी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद