कमिश्नर ने एसपी को मीटिंग से चलता किया

लखनऊ। चुनावी तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के बस्ती में गुरुवार को बुलाई गई एक बैठक में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। बस्ती के कमिश्नर अनुराग श्रीवास्तव व सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक [एसपी] मोहित गुप्ता आपस में भिड़ गए। कमिश्नर ने एसपी को मीटिंग से बाहर जाने का हुक्म सुना दिया।

एसपी के साथ हुए इस व्यवहार से आइपीएस एसोसिएशन सख्त नाराज है। शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा से मुलाकात की। उमेश सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को जांच का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से भी मुलाकात की है। शनिवार को यह लोग मुख्य सचिव से भी मिलेंगे।

इस घटना ने आइपीएस एसोसिएशन व ब्यूरोक्रेसी के बीच लंबे समय से चल रहे शीतयुद्ध को भड़काने का काम किया है। शुक्रवार को आइपीएस एसोसिएशन ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस तरह कृत्य शोभनीय नहीं है, अत: उनके कृत्यों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और कमिश्नर द्वारा माफी मांगी जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई होगी।

जानकारी के मुताबिक चुनाव में सिद्धार्थनगर के एसपी के असहयोग की शिकायत कमिश्नर को मिली थी। चुनाव को लेकर गुरुवार को हो रही एक बैठक में कमिश्नर ने एसपी से सवाल जवाब शुरू कर दिया। जवाब-तलबी में बात बढ़ गई। एसपी सार्वजनिक बेइज्जती से आहत हो गए और फिर उन्होंने एसोसिएशन में अर्जी डाली। शुक्रवार की शाम को आइपीएस एसोसिएशन ने आपात बैठक कर इस घटना पर ऐतराज जताया है।

तूल पकड़ रहा है कमिश्नर-एसपी विवाद:---

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर जिले के एसपी मोहित गुप्ता को बस्ती के कमिश्नर द्वारा मीटिंग से बाहर किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। आईपीएस एसोसिएशन इस मामले में कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी है।

शुक्रवार शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आईपीएस एसोसिएशन संतुष्ट नहीं है। वह फौरी तौर पर बस्ती के कमिश्नर अनुराग श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। इसके मद्देनजर ऐसासिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम पांच बजे राज्य के मुख्य सचिव अनूप मिश्र से मिलेगा।

मालूम हो कि 25 जनवरी को बस्ती के कमिश्नर अनुराग श्रीवास्तव और सिद्धार्थनगर के एसपी मोहित गुप्ता चुनावी तैयारी को लेकर बस्ती में बुलाई एक बैठक में आपस में ही भिड़ गए। अनुराग श्रीवास्तव ने मोहित गुप्ता को मीटिंग से बाहर जाने का हुक्म सुना दिया।

एसपी के साथ हुए ऐसे व्यवहार से आईपीएस एसोसिएशन सख्त नाराज है। शुक्रवार को आईपीएस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा से मुलाकात की थी । उमेश सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को जांच का आश्वासन दिया है।

इस घटना ने आईपीएस एसोसिएशन व ब्यूरोक्रेसी के बीच लंबे समय से चल रहे शीतयुद्ध को भड़काने का काम किया है। शुक्रवार को आईपीएस एसोसिएशन ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस तरह कृत्य शोभनीय नहीं है, अत: उनके कृत्यों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाय और कमिश्नर द्वारा माफी मांगी जाय।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने एसोसिएशन की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक चुनाव में सिद्धार्थनगर के एसपी के असहयोग की शिकायत कमिश्नर को मिली थी। चुनाव को लेकर गुरुवार को हो रही एक बैठक में बस्ती के कमिश्नर ने सिद्धार्थनगर के एसपी से सवाल जवाब शुरू कर दिया। गुप्ता सार्वजनिक बेइज्जती से आहत हो गये और फिर उन्होंने एसोसिएशन में अर्जी डाली।

शुक्रवार की शाम को आईपीएस एसोसिएशन ने आपात बैठक कर इस घटना पर ऐतराज जताया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद