भले ही शुक्रवार को दिन संसद में रेल बजट के दौरान जान-माल की सुरक्षा के ढेर सारे दावे किए गए हों, लेकिन इनकी पोल देर रात खुल गई। विभागीय गलती से गाजियाबाद में एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी और अंबाला पैसेंजर को हरी झंडी दिखा दी गई। इसके चलते बाद में पैसेंजर ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मालगाड़ी का गार्ड घायल हो गया। पैसेंजर ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।
देहरादून [जासं]। उत्तराखंड में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग भागीरथी नदी में बह गए हैं। इससे मृतकों की संख्या कहीं ज्यादा होने की आशंका है। हादसों में 43 यात्री घायल हुए हैं। पहला हादसा उत्तरकाशी में और...
नई दिल्ली। दिल्ली से हैदराबाद जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खामी की आशंका के चलते आपातकालीन परिस्थितियों में यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। विमान में 74 लोग सवार थे और पायलट को इसमें तकनीकी त्रुटि का संदेह...
सिलीगुड़ी। बागडोगरा से दिल्ली जाने वाला किंगफिशर का विमान शनिवार की शाम साढ़े तीन बजे मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना से कोई हताहत नही हुआ। विमान में बैठे 175 यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए एक विशेष विमान...
मुंबई। देश की व्यावसायिक राजधानी में स्थित ऐतिहासिक ताज होटल में शनिवार को आग लग गई।
आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि होटल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां और अग्निशमन के दस्ते रवाना हो चुके हैं।
अधिकारियों ने कहा कि...
मंडावली इलाके में एनएच 24 पर बुधवार की रात सफेद रंग की चार्टर्ड बस सड़क के बाएं ओर करीब 25 फूट गहरे गड्ढे में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस के आगे अचानक एक बच्चा आ गया था। जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस संतुलन खो बैठी और लहराती हुई फुटपाथ से नीचे पलट गई।
बिहार में जमालपुर रेलखंड के दशरथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह नौ बजे ट्रेन से कटकर तीन रेल कर्मचारियों की मौत हो गई। ये लोग ट्रैक पर कार्य करते वक्त 3236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के विरोध में परिजन एवं आसपास के ग्रामीणों ने पांच घंटे तक रेल परिचालन बाधित रखा।
कटड़ा [जासं]। जम्मू-कश्मीर के कटड़ा के नजदीक एक बस के खाई में गिर जाने से 25 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 53 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में बिहार और उत्तर प्रदेश के दस लोग शामिल हैं, जिनमें से पांच सेना की राजपूत राइफल्स के जवान हैं। ...
जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में कल खेलते समय बोरवेल में गिरी 4 वर्षीय अंजू को बीस घंटे के प्रयास के बाद रविवार को जिंदा निकाल लिया गया। दौसा जिला कलेक्टा [दौसा] जोगा राम ने यह जानकारी दी।
...