दुर्घटना

मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बाल-बाल बच गए। दोनों वायुसेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर गए थे। सुबह जब उनका विमान ग्वालियर के महाराजपुरा विमानतल पर उतर रहा था, तभी रनवे पर भारतीय वायुसेना के दो वाहन आ गए। पायलट ने विमान ऊपर उठा दिया। इस तरह पायलट की सूझ-बूझ से हादसा होने से बच गया।
जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में एक बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा। ढाई सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए प्रशासन ने युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए। पाइप के माध्यम से बच्चे तक आक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।...
नशे में धुत एक रईसजादे ने सोमवार रात सड़क किनारे झोंपड़ी डाल सो रहे आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने पास के ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार में सवार चालक के साथी फरार हो गए। चालक को भी पुलिस ने घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी व एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 15 वर्षीय स्कूली छात्र एक ब्लूलाइन बस से कुचलकर मौत हो गई। बस चालक हादसे के तुरंत बाद रफूचक्कर हो गया जबकि गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव किया। हादसे का शिकार आदित्य जैन कक्षा नौ का छात्र था। यह...
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार रात एक स्कूली बस के क्षिप्रा नदी में गिरने से से नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार छात्र, चार छात्राएं और एक शिक्षिका शामिल है। उज्जैन के पुलिस नियंत्रण कक्ष से सोमवार सुबह मिली जानकारी के...
रेल कर्मियों के लिए ट्रेन फिर काल बन गई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक सेक्शन इंजीनियर और चार गैंगमैनों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि धुंध के कारण कर्मचारी ट्रेन को नहीं देख सके। हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा।
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला में ट्रेफिक सिग्नल का उल्लंघन कर तेज गति से आ रहे एक ट्रक के एक स्कूली वैन से जा टकराने से दिल्ली पब्लिक स्कूल [डीपीएस], मथुरा रोड के सात छात्र घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह...
पटना। महुआ चैनल द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित भोजपुरी के प्रथम रिएलिटी शो सुर संग्राम के ग्रांड फाइनल के दौरान शुक्रवार देर शाम एक पंडाल के गिर जाने से दस दर्शक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस रिएलिटी शो को देखने के लिए...
कांगड़ा [जागरण संवाददाता]। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक बस दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कांगड़ा जिले के देहरा-जसूर राजमार्ग पर हरिपुर नामक स्थान के पास हुआ। बताया...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  

जागरण में अन्यत्र

    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित