सिवान [जासं]। बिहार के सिवान में पिछले चार दिनों के दौरान जहरीली शराब पीने से नौ लोगों के मरने की खबर है। जबकि पुलिस ने सिर्फ छह लोगों के मरने की पुष्टि की है। दो शराब विक्रेताओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार,...
मलप्पुरम [केरल]। केरल के मल्लपुरम जिले में अरिक्कोड के पास चलियार नदी में एक नौका के डूबने से सात स्कूली छात्रों की मौत हो गई। नौका में 35 व्यक्ति सवार थे।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नैाका आरगानेत्री जा रही थी। बीच नदी में वह...
इलुरु [आंध्र प्रदेश]। पश्चिमी गोदावरी जिले में एक ग्रामीण रोजगार योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों पर दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मजदूर गोल्ला कोदेरु गांव में नरेगा योजना के तहत एक नाली की खुदाई कर रहे...
भुवनेश्वर। उड़ीसा के कटक जिले में सोमवार की नौका दुर्घटना में लापता पांच तीर्थयात्रियों के शव बरामद कर लिए गए है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महानंदा नदी के मनचेश्वर घाट पर नौका पलट गई थी। हादसे के तत्काल बाद 20 लोगों बचा लिया...
मुंबई। बेंगलूर जा रही गांधीधाम एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बुधवार सुबह ठाणे जिले के भिवंडी में पटरी से उतर गए। घटना में दो यात्रियों को हल्की चोट लगने की खबर है।
सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ए के जैन ने कहा कि ठाणे जिले में भिवंडी के पास...
फरीदाबाद। हरियाणा के असावटी और वल्लभगढ़ स्टेशन के बीच मंगलवार को आधा दर्जन रेल कर्मचारियों की रेल से कट जाने से मौत हो गई। राज्य में आज इस तरह की यह दूसरी घटना है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, रेलवे के छह कर्मचारी अपनी ड्यूटी से वापस लौटते...
जयपुर। जयपुर के सीतापुरा स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन [आईओसी] टर्मिनल में लगी आग आज छठे दिन भी बुझी नहीं है। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धुएं से होने वाले प्रभाव के अध्ययन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है।
आईओसी डिपो के तीन टैंक...
कठुआ [जम्मू कश्मीर]। जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक टैंपो और बस के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से जम्मू जा रहा टैंपो तड़के लगभग दो बजे...
हरियाणा के पटौदी में मंगलवार सुबह रेल पटरी पार करते समय नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी ट्रेन की चपेट में आकर छह सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर रेल सेवा बाधित की जिसे लगभग तीन घंटे बाद बहाल किया जा सका।