हिमाचल में वाहन खाई में गिरने से 17 की मौत

किन्नौर [प्रबिन्द्र सिंह नेगी]। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स [ग्रेफ ] का वाहन [टिप्पर] खाई में गिरने से तीन जवानों सहित 17 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तेरह मजदूर और एक दो साल का बच्चा शामिल है। दो लोगों ने गिरते वाहन से छलांग लगाकर जान बचाई, लेकिन वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले मजदूर झारखंड के गुमला जिले के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्रेफ का टिप्पर सड़क सफाई का काम पूरा कर स्पीलो डेट की ओर आ रहा था। इस बीच श्रीमती ढांक से थोड़ी दूर पर दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। नीचे काफी गहरी खाई थी। टिप्पर में सवार ग्रेफ के तीन जवान पाइनियर कुलभूषण, ड्राइवर मोरे प्रभात राम लाल और ओईएम कुणाल भारद्वाज के अलावा तेरह मजदूरों और एक दो वर्षीय बच्चे सुरेश चंद पुत्र गोपाल चंद्र तथा मोहन लाल पुत्र रूप दास निवासी रामपुर बुशहर की मौत हो गई। की मौत हो गई। गिरिवर लांकड़ा और सोना ओरेण ने टिप्पर से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रेफ प्रशासन सहित पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया। खराब मौसम ने भी राहत कार्यो में खलल डाला। मौके पर पहुंचे ग्रेफ के सेक्टर ऑफिसर इंचार्ज आरके वर्मा व कार्यवाहक ओसी पवारी सुबोध कुमार ने बताया कि अत्यधिक बारिश और बर्फबारी की वजह से सड़क की हालत खराब है। उक्त मजदूर रास्ते को ठीक कर आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम स्पीलो पीएचसी में करवाया जा रहा है।

मृतकों के नाम-

1- कर्मपाल मादिक

2- महाबीर मोरेन

3- कृष्णा पाहन

4- गोपाल चंद

5- लबजा ओरण

6- राजेश दर्वे

7- अर्जुन पाहन

8- चिनू पाहन

9- राजेश तिलकी

10- विरसा मुंडा-1

11- विरसा मुंडा-2

12- सुखनाथ मुंडा

13- सुरेश चंद पुत्र गोपाल चंद [दो वर्ष]

14- मोहन लाल [निवासी शिमला]।

घायल -

-गिरिवर लांकड़ा

-सोना ओरेण।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद