समाचार

जीप-ट्रक में भिड़ंत, 6 की मौत

Apr 03, 12:35 pm
  Print

फिरोजाबाद। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद नगर में बृहस्पतिवार भोर मैनपुरी की ओर जा रही एक जीप की रेत से लदी एक ट्रक से हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई तथा 22 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार शहर में जिला अस्पताल के पास आज भोर आगरा से मैनपुरी की ओर जा रही एक जीप की रेत से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार रामचरन, रामू, रामचंद्र, वीरेलाल, रामअवतार और शिवचरन की मौके पर मृत्यु हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। दुर्घटना में घायल ट्रक पर सवार 22 लोगों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति