
मुंबई। पुणे एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक टैंकर से एक जीप के टकराने से उसमें सवार 17 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तड़के पौने पांच बजे हुई। जीप पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले से बारातियों को लेकर आ रही थी कि उसी दौरान वह पनवेल के समीप एक टैंकर से जा टकराई। जीप बारातियों को लेकर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नवी मुंबई के वाशी इलाके की ओर जा रही थी। मारे गए सभी लोग सतारा जिले में चावनेश्वर के थे। मारे गए लोगों में दस महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।