बस चिनाब नदी में गिरी, 28 मरे

 
May 08, 01:54 pm

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से करीब 20 किलोमीटर दूर चिनाब नदी में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस के गिर जाने से कम से कम 28 यात्रियों की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि चिनाब नदी से 20 शव निकाले गए हैं और बाकी शवों की तलाश जारी है। 26 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और स्थानीय लोग नदी में शव तलाशने में लगे हुए हैं।

डोडा रेंज के उपमहानिरीक्षक एच के लोहिया ने बताया कि चिनाब नदी के नीचे की तरफ सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है और बहे हुए यात्रियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मात्र दो यात्री सकुशल बच सके हैं।

सूत्रों ने बताया कि एक लड़की सहित दो यात्री इस दुर्घटना में बच गए। बस के नदी में गिरने से पहले ही लड़की बस से गिर गई जिसके कारण वह बच गई। किश्तवाड़ जा रही बस बल्लारा पुल के पास फाघु मार्ख इलाके में एक मोड़ पर चिनाब नदी में गिर गई।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.571428
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित