
नोएडा। नोएडा में यूपी रोडवेज की एक बस ने शनिवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया, जिनमें से पांच की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा नोएडा के सेक्टर 34 में उस समय हुआ जब बस को बैक करते समय ने चालक ने उस पर नियंत्रण खो दिया।
बस सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर जा चढ़ी जिनमें से चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का चालक अभी फरार है।