समाचार

विमान दुर्घटना में महिला पायलट की मौत

May 12, 08:21 pm
  Print

नई दिल्ली। वायु सेना में दूसरी बार अकेले उड़ान पर निकली एक महिला पायलट की सोमवार को उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब उसका एचपीटी विमान आंध्रप्रदेश के मेडक जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वायु सेना में विमान हादसे में अपनी जान गंवाने वाली यह दूसरी महिला है। इससे पहले 1996 में एक विमान हादसे में वायु सेना की पहली पायलट की मौत हो गई थी।

वायु सेना के सूत्रों ने कहा कि प्रशिक्षण अकादमी हाकिमपेट से इस प्रशिक्षु महिला पायलट ने दूसरी बार अकेले उड़ान भरी थी और दोपहर बाद चार बजकर दस मिनट पर उसका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान और महिला पायलट दोना ही जलकर खाक हो गए। इस महिला पायलट को सिर्फ 40 घंटे का उडान अनुभव था और वह अपने करियर के उफान पर थी।

सूत्रों ने कहा कि यह विमान का मलबा मेडक जिले के दाचाराम गांव में मिला। दुर्घटना की अदालती जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति