
उमरेद। पूर्वी महाराष्ट्र में नागपुर के निकट उमरेद में सोमवार को एक पत्थर की खदान में कुछ विस्फोटकों में दुर्घटनावश विस्फोट हो जाने से आठ मजदूर मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह में हुई जब कुछ डिटोनेटरों में विस्फोट हो गया। जिससे सात मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़़ दिया। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन अधिकतर दूसरे राज्यों से हैं। घायलों को नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।