
सहारनपुर। सहारनपुर जिले के मिर्जापुर कस्बे में मंगलवार को कबाड़ में हुए विस्फोट में एक महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। कबाड़ मिर्जापुर से सटे हुए सेना के मोहंड फायरिंग रेज से लाया गया था।
सहारनपुर से 32 किलोमीटर दूर मोहंड फायरिंग रेंज में थलसेना का हर तीसरे महीने फायरिंग कैंप लगता है। सेना की तरफ से ये क्षेत्र आम लोगों के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन कैंप समाप्त होने के बाद ग्रामीण वहां से कबाड़ ले आते है। फिलहाल इस मामले पर किसी अधिकारी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।