समाचार

आंधी-तूफान से उत्तर भारत में 25 मरे

May 15, 12:02 am
  Print

नई दिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को धूलभरी आंधी और भारी बरसात की चपेट में आकर 25 लोग मारे गए जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। तूफान से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और यातायात और संचार के साधन ठप्प हो गए।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 23 और राष्ट्रीय राजधानी में दो लोग मारे गए। इटावा में सात, मथुरा में पांच, फिरोजाबाद और हाथरस में चार-चार, कानपुर में दो और सीतापुर में एक व्यक्ति मारा गया। तेज हवाओं ने बिजली के खंबों को उखाड़ दिया जिससे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई क्षेत्रों में कई घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति