शापिंग माल में आग, 12 की मौत

 
May 16, 04:53 pm

कोलकाता। महानगर के समीप स्थित उत्तरी 24 परगना क्षेत्र के सोदेपुर में कपड़ों के एक शापिंग माल में लगी आग से अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना में 27 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आग के कारण पसरे धुएं और इमारत की एक मंजिल पर शटर बंद होने के कारण दम घुटने से लोगों की मौत हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कुछ लोग विभिन्न अस्पतालों में अभी भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं इसलिए मृतक संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकलकर्मियों ने दूसरी मंजिल की छत पर लगे कांच को तोड़ा था।

त्रिपाठी ने कहा कि मृतकों में से अधिकतर माल के कर्मचारी हैं, जबकि एक ग्राहक है। संदेह है कि दूसरी मंजिल पर चल रहे वेल्डिंग कार्य की वजह से आग लगी। बाद में आग फैल जाने से तीन मंजिला इमारत में धुआं भर गया। दमकल विभाग के सूत्रों के मुताबिक धुएं के कारण उसके छह दमकलकर्मी भी बीमार पड़ गए। दोपहर में लगी आग पर दमकल विभाग के छह वाहनों के जरिए दो घंटे बाद काबू पाया जा सका।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(13) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित