
जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में कल खेलते समय बोरवेल में गिरी 4 वर्षीय अंजू को बीस घंटे के प्रयास के बाद रविवार को जिंदा निकाल लिया गया। दौसा जिला कलेक्टा [दौसा] जोगा राम ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विशेष पुलिस कमांडो ने कल शाम बोरवेल में गिरी अंजू को मध्याह्न करीब साढ़े बारह बजे निकाल लिया। उन्होंनें बताया कि अंजू को तुरन्त बांदीकुई के सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां से उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिया है।
जोगाराम ने बताया कि अंजू के सिर में चोट की संभावना को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने जयपुर रैफर किया है। जिला कलेक्टर जोगाराम भी मौके पर मौजूद थे।
गौरतलब है कि जगदीश गुर्जर पर बेटी अंजू कल शाम खेलते समय अचानक सूखे बोरवेल में गिर गई। उन्होंने बताया कि अंजू करीब चालीस फीट नीचे फंसी हुई थी। जिला प्रशासन कल रात से अंजू को निकालने के लिए जुटा हुआ था।