जम्मू में बस खाई में गिरी, 25 की मौत

 
Jun 24, 12:47 pm

कटड़ा [जासं]। जम्मू-कश्मीर के कटड़ा के नजदीक एक बस के खाई में गिर जाने से 25 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 53 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में बिहार और उत्तर प्रदेश के दस लोग शामिल हैं, जिनमें से पांच सेना की राजपूत राइफल्स के जवान हैं।

बस में क्षमता से ज्यादा यात्री भरे होने के कारण चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त बस सुबह साढे़ छह बजे कटड़ा से ऊधमपुर के लिए रवाना हुई थी। बस अभी कटड़ा से सात किलोमीटर दूर पैंथल पहुंची ही थी वह बेकाबू होकर करीब दो सौ गहरी फीट गहरी खाई में जा गिरी।

पंद्रह सवारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी दस लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

उधर, हादसे में घायल 53 यात्रियों में से 41 को जम्मू के जीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है जहां अधिकतर की हालत नाजुक है। अन्यों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की सूचि

1. शाम लाल पुत्र शंभू निवासी मुत्तल

2. अरुण पुत्र राधे कुमार, खंडुई

3. बोधराज पुत्र दयाराम, सेरली

4. राजकुमार निवासी पड़ौ [जेकेपी]

5. सृष्टा देवी पत्नी राकेश कुमार, सेरबड़

6. बलदेव राज पुत्र सूरमा, धार गुडि़यां

7. शब्बीर पुत्र रोशन दीन, गुल अरनास

8. मोहम्मद फकीर पुत्र शरीफ दीन, रामबन

9. धम्मी खजुरिया पुत्र हुकम चंद, पैंथल

10. किशोरी लाल पुत्र फकीर चंद, डोडा

11. बाबू राम पुत्र दिवान चंद, सेरली

12. बालकृष्ण पुत्र विश्वनाथ, डनोआ आरली

13. तेजराम पुत्र रसूला राम, डीडी पांगल

14. सत्या देवी पत्नी बैसाखी, तरानू

15. संजय कुमार पुत्र जगन्नाथ, ऊधमपुर

16. प्रीतम सिंह पुत्र स्वामी राज, ठाठरी

17. बुधी सिंह

[आठ मृतकों की पहचान नहीं हो पाई जिनमें दो महिलाएं शामिल है।]

ऊधमपुर कमांड अस्पताल रेफर किए गए घायल जवान

16 राजपूत राइफल्स के धीरज पुत्र रामलखन निवासी गोरखपुर, कैलाश, प्रमोद और लक्ष्मण।

जीएमसी में दाखिल घायल यात्री

1. संजय मट्टू पुत्र गौरी निवासी बिहार

2. अमर सिंह पुत्र मखन सिंह, बिहार

3. सुरेश पुत्र हंसराज, बिहार

4. राजेश कुमार, बिहार

5. ओमप्रकाश पुत्र भंवर सिंह [16 राजपूत राइफल्स]

6. पवन पुत्र केवल कुमार, कटड़ा

7. उमेश सिंह, बनिहाल

8. जीवन कुमार पुत्र मुंशीराम, ऊधमपुर

9. पूर्ण पुत्र दुर्गादास, तरनाली

10. सोहन लाल पुत्र लुद्दर मणि, रामनगर

11. दौलत राम पुत्र माधोराम, डोडा

12. भारत भूषण पुत्र बेलीराम, डोडा

13. शंकर सिंह पुत्र दौलत राम, डोडा

14. अजय शर्मा पुत्र शिवराम, जोरची

15. जगदीश पुत्र चंदा, रामनगर

16. बोधराज पुत्र शोभाराम, कटड़ा

17. बैसो राम पुत्र संधू, कटड़ा

18. संतोष पुत्र सुनील सिंह, बिलावर

19. कौशल्या पत्नी केदार सिंह, पाडर

20. सुदेश पुत्र चरणदास, रामनगर

21. रमेश पुत्र केशूराम, ऊधमपुर

22. रत्नलाल पुत्र चितरू राम, बसंतगढ़

23. बिशनदास पुत्र संसार, कटड़ा

24. नीलम पुत्र सतपाल, कटड़ा

25. प्रीतम सिंह पुत्र शंकर दास, पैंथल

26. शांति पत्नी देशराज, रामबन

27. देशराज पुत्र अमीचंद, रामबन

28. करण पुत्र देशराज, रामबन

29. प्रेम देवी पत्नी अमीचंद, रामबन

30. काका पुत्र देवराज, पंचैरी

31. स्वर्ण सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, डोडा

32. चंचला पत्नी मड्डी, ऊधमपुर

33. अजीत सिंह पुत्र हंसराज

34. जगदेव पुत्र प्रेम सिंह

35. मोहनलाल

36. नसीर अहमद पुत्र मोहम्मद शफी, डोडा

37. संदीप पुत्र केहरचंद, कटड़ा

38. अमीचंद पुत्र प्रेमदीन, रामबन

39. उत्तम सिंह

[जीएमसी में उपचाराधीन दो घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।]

कटड़ा अस्पताल में दाखिल घायल यात्री

1. मोहम्मद रफीक पुत्र अरशद अजीज निवासी बनिहाल

2. रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला, गुल

3. फूल चंद पुत्र फकीर चंद, रामबन

4. टोनी पुत्र कृष्णलाल, पैंथल

5. गोरखा पुत्र ताराचंद, पैंथल

[कटड़ा अस्पताल से एक घायल बगैर सूचना दिए कहीं गायब हो गया]

अन्य घायल

1. भोला बेन पुत्र चना बेन निवासी बिहार को टिकरी अस्पताल से ऊधमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

2. रेश्मी निवासी पैंथल को टिकरी अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:4.363636
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित