समाचार

बिहार: ट्रेन से कटकर तीन रेलकर्मियों की मौत

Jun 24, 09:54 pm
  Print

मुंगेर। बिहार में जमालपुर रेलखंड के दशरथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह नौ बजे ट्रेन से कटकर तीन रेल कर्मचारियों की मौत हो गई। ये लोग ट्रैक पर कार्य करते वक्त 3236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के विरोध में परिजन एवं आसपास के ग्रामीणों ने पांच घंटे तक रेल परिचालन बाधित रखा।

आरपीएफ यार्ड प्रभारी अरविंद कुमार सहयोगियों सहित घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह लोगों समझा-बुझा कर दो बजे रेल परिचालन बहाल कराया। मृतकों में मानगढ़ निवासी रामस्वरूप मंडल [कीमैन], अदलपुर निवासी गोरेलाल [गैंगमैन], भागलपुर निवासी विजय राम [गैंगमैन] शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल अन्य गैंगमैन सुधीर यादव को जमालपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह से अप तथा डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति