दिल्ली बस दुर्घटना में दो की मौत

 
Jun 24, 11:43 pm

पूर्वी दिल्ली [जासं]। मंडावली इलाके में एनएच 24 पर बुधवार की रात सफेद रंग की चार्टर्ड बस सड़क के बाएं ओर करीब 25 फूट गहरे गड्ढे में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस के आगे अचानक एक बच्चा आ गया था। जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस संतुलन खो बैठी और लहराती हुई फुटपाथ से नीचे पलट गई। इससे बस चालक राज बहादुर समेत दो लोगों की मौत हुई है और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने दूसरे मृतक की अभी पुष्टि नहीं की है। घायलों को लाल बहादुर शास्त्री, एलएनजेपी, जीटीबी समेत समीप के अन्य निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े सात बजे ओखला फेज-1 से दिलशाद गार्डन के बीच चलने वाली चौधरी टूरिस्ट की चार्टर्ड बस दिलशाद गार्डन की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में मंडावली इलाके में एनएच 24 पर बस के आगे अचानक एक बच्चा आग गया। बच्चा सड़क की बाएं ओर स्थित नेहरू कैंप झुग्गियों से निकलकर अचानक सड़क पार करने के लिए दौड़ था।

बच्चे को देख तेज रफ्तार चल रही बस के चालक राज बहादुर ने बस में ब्रेक लगाई। जिसके बाद बस कुछ देर लहराती हुई फुटपाथ पर चढ़ी और करीब 25 फूट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। उस समय बस में करीब 45 सवारियां मौजूद थी। बस पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। राज बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की डिप्टी सीएमओ अमिता सक्सेना के अनुसार अस्पताल में आदित्य कुमार झा, देवेंद्र कौर, निशा जैन, मुनमुन समेत कुल 11 घायलों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जीटीबी में ज्योति समेत एलएनजेपी व आसपास के अन्य अस्पतालों में घायलों को पहुंचाया गया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित