समाचार

मुंबई के ताज होटल में आग

Jun 27, 01:43 pm
  Print

मुंबई। देश की व्यावसायिक राजधानी में स्थित ऐतिहासिक ताज होटल में शनिवार को आग लग गई।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि होटल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां और अग्निशमन के दस्ते रवाना हो चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और न ही आग के कारणों का पता चल पाया है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले की चपेट में आए इस होटल में उस समय भयानक आग लगने से इसके कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि होटल की धरोहर इकाई ताज पैलेस से धुआं निकल रहा है। उन्होंने बताया कि कोलाबा क्षेत्र में गेटवे ऑफ इंडिया के नजदीक स्थित होटल की आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां और पानी के आठ टैंकर मौके पर भेजे गए हैं।

26 नवंबर के आतंकी हमलों में भारी नुकसान के चलते होटल की धरोहर इकाई 'ताज पैलेस' को बंद कर दिया गया था। इसका कुछ हिस्सा मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद हाल ही में खोला गया था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति