समाचार

बाल-बाल बचे 175 विमान यात्री

Jun 27, 10:14 pm
  Print

सिलीगुड़ी। बागडोगरा से दिल्ली जाने वाला किंगफिशर का विमान शनिवार की शाम साढ़े तीन बजे मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना से कोई हताहत नही हुआ। विमान में बैठे 175 यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए एक विशेष विमान बुलाया गया है।

हालांकि दुर्घटना की जानकारी होते ही यात्रियों में खलबली मच गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित वापस बागडोगरा के टर्मिनल बिल्डिंग लाया गया और विमान को रनवे से अलग किया गया। बागडोगरा से दिल्ली के लिए जाने वाला किंगफिशर विमान आईटी-3334 निर्धारित समय 2 बजकर 50 मिनट से चालीस मिनट लेट उड़ान भरने के लिए जैसे ही रनवे पर टर्निग ले रहा था, वह तभी रनवे पर अंडर ग्राउंड वाल से टकरा गया। इसके बाद पायलट ने उड़ान नही भरी और विमान को रनवे पर ही रोक दिया। इस कारण रनवे डेढ़ घंटे तक जाम रहा और कई विमान विलंबित हो गए।

बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक कल्याण किशोर भौमिक ने कहा कि बागडोगरा से दिल्ली जाने वाला किंगफिशर विमान उड़ने से पहले टर्निग लेते समय रनवे पर अंडर ग्राउंड वाल से टकरा गया, जिसके कारण दुर्घटना हुई। इसमें किसी यात्री को कोई क्षति नहीं हुई।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति