समाचार

अंबाला पैसेंजर ने मालगाड़ी को मारी टक्कर

Jul 04, 03:21 am
  Print

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। भले ही शुक्रवार को दिन संसद में रेल बजट के दौरान जान-माल की सुरक्षा के ढेर सारे दावे किए गए हों, लेकिन इनकी पोल देर रात खुल गई। विभागीय गलती से गाजियाबाद में एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी और अंबाला पैसेंजर को हरी झंडी दिखा दी गई। इसके चलते बाद में पैसेंजर ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मालगाड़ी का गार्ड घायल हो गया। पैसेंजर ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

घटना शुक्रवार देर रात 12.30 बजे हुई। मेरठ-नई दिल्ली रेल खंड पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई गई। कुछ देर बात उसी टै्रक पर मेरठ की ओर जाने के लिए गाजियाबाद स्टेशन से छूटी अंबाला पैसेंजर को रवाना कर दिया गया। इसके चलते पैसेंजर नासिरपुर फाटक के पास ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर में मालगाड़ी के पीछे बना गार्ड रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें बैठा गार्ड घायल हो गया।

हादसे से पैसेंजर के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। गाड़ी में बैठे यात्रियों में हल्ला मच गया और फाटक के पास अफरातफरी मच गई। घटना के चलते मेरठ की ओर जाने वाला रेलमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति