गोंडा ट्रेन दुर्घटना की जांच के आदेश

 
Nov 02, 11:15 am

गोरखपुर। रेलवे ने गोंडा में रविवार को हुई ट्रेन दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। इस दुर्घटना में 14 व्यक्ति मारे गए थे।

उत्तर पूर्वी रेलवे के आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त पी के वाजपेयी दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे। गौरतलब है कि गोंडा में रविवार को तेजी से आ रही गोंडा-अयोध्या यात्री ट्रेन एक फाटक रहित क्रॉसिंग पर ट्रक से टकरा गई थी, जिससे 14 व्यक्ति मारे गए और 25 घायल हो गए थे।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एस एस खुराना और उत्तर पूर्वी रेलवे के कार्यकारी महाप्रबंधक एच एस पन्नू ने रविवार रात दुर्घटनास्थल का दौरा किया और जांच के आदेश दिए।

रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गोंडा, खलीलाबाद और गोरखपुर स्टेशनों पर हेल्पलाइन स्थापित की है। इसके नंबर लखनऊ में 0522-2638353, गोंडा में 05262-221526, खलीलाबाद में 05547-226219 और गोरखपुर में 0551-1072 हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:2.8
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित