ट्रेन से सात लोग कटे, हंगामा

 
Nov 03, 11:08 am

पटौदी। हरियाणा के पटौदी में मंगलवार सुबह रेल पटरी पार करते समय नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी ट्रेन की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर रेल सेवा बाधित की जिसे लगभग तीन घंटे बाद बहाल किया जा सका।

गुड़गांव के उपायुक्त आर के कटारिया ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि शताब्दी ट्रेन की चपेट में आकर सात व्यक्तियों की मौत हो गई जिनमें एक महिला और एक च्च्ची शामिल है। इसके अलावा तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है क्योंकि उनके शव काफी क्षत विक्षत हो चुके हैं।

कटारिया ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा सुबह लगभग साढ़े सात बजे उस समय हुआ जब एक मालगाड़ी के गुजरने के तुरंत बाद कुछ लोग पटरी पार करने लगे, लेकिन वे दूसरी ओर से आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए और उसकी चपेट में आ गए।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनंत स्वरूप ने बताया कि घटना के असर के चलते ट्रेन का इंजन फेल हो गया और गड़ी वहीं रुक गई। इसके बाद रेल यातायात लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा।

स्वरूप ने बताया कि ट्रेन को आगे की यात्रा पर ले जाने के लिए दिल्ली से एक रेल इंजन घटनास्थल पर भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि हादसे की वजह से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। लेकिन हालात पर जल्दी ही काबू पा लिया गया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(13) वोट का औसत

average:4.307692
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित