
मुंबई। बेंगलूर जा रही गांधीधाम एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बुधवार सुबह ठाणे जिले के भिवंडी में पटरी से उतर गए। घटना में दो यात्रियों को हल्की चोट लगने की खबर है।
सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ए के जैन ने कहा कि ठाणे जिले में भिवंडी के पास पहुंच रही गांधीधाम एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। दो यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक अन्य ट्रेन भेजी गई और गांधीधाम एक्सप्रेस के यात्रियों को उसमें बिठाया गया।
जैन ने कहा कि ट्रेन बेंगलूर के लिए रवाना हो गई है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की वजह से सेंट्रल और हार्बर रेलवे लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा।