
भुवनेश्वर। उड़ीसा के कटक जिले में सोमवार की नौका दुर्घटना में लापता पांच तीर्थयात्रियों के शव बरामद कर लिए गए है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महानंदा नदी के मनचेश्वर घाट पर नौका पलट गई थी। हादसे के तत्काल बाद 20 लोगों बचा लिया गया था। नौका पर सवार सभी लोग धबलेश्वर मंदिर जा रहे थे। दो शव मंगलवार दिन में और तीन शव देर रात बरामद किए गए।
कटक जिले के अथागढ़ के उप जिला अधिकारी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि नौका पलटने के बाद से सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। खोजी अभियान देर रात चलता रहा। तीन शवों को मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे बरामद किए गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम किया जाएगा और इसके बाद इन्हे संबंधियों के हवाले कर दिया जाएगा।