
इलुरु [आंध्र प्रदेश]। पश्चिमी गोदावरी जिले में एक ग्रामीण रोजगार योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों पर दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मजदूर गोल्ला कोदेरु गांव में नरेगा योजना के तहत एक नाली की खुदाई कर रहे थे, तभी दीवार ढहने की घटना हुई। उन्होंने बताया कि एक मजदूर को गंभीर चोट आईं हैं, जिसके बाद उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रदेश सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को दो-दो लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।