
मलप्पुरम [केरल]। केरल के मल्लपुरम जिले में अरिक्कोड के पास चलियार नदी में एक नौका के डूबने से सात स्कूली छात्रों की मौत हो गई। नौका में 35 व्यक्ति सवार थे।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नैाका आरगानेत्री जा रही थी। बीच नदी में वह डूब गई। स्थानीय लोगों ने शव बरामद किए। अधिकतर यात्री तैरकर बाहर आ गए जबकि कुछ को स्थानीय लोगों ने बचाया। मारे गए छात्रों में अधिकतर 11 वीं और 12वीं के छात्र हैं।
एक माह से कुछ समय अधिक में राज्य में हुई यह दूसरी नौका दुर्घटना है। इससे पूर्व 30 सितम्बर को थेक्कादी झील में नौका पलटने से 45 पर्यटक डूब गए थे।