दिल्ली में खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में आग

 
Nov 05, 11:13 pm

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता: दिल्ली में जनपथ पर इंपीरियल होटल के समीप खुदाई के दौरान इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड [आईजीएल] की गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल की दस गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आईजीएल का यह लो प्रेशर वाली पाइपलाइन थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने ट्यूलिप इंटरनेट प्रोवाइडर सर्विस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इंपीरियल होटल के समीप जनपथ पर फुटपाथ के बीच सर्विस लाइन पर बुधवार की रात ट्यूलिप इंटरनेट प्रोवाइडर सर्विस कंपनी खुदाई करा रही थी। यहां जमीन के नीचे पानी की पाइपलाइन है। उसके नीचे से एमटीएनएल का केबल व आईजीएल की पाइप लाइन जाती है। ड्रिलर मशीन से खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में रिसाव हो गया। रिसाव वाले स्थान से पीएनजी गैस निकलने लगी। करीब 50 मीटर दूर रखे पेट्रोमैक्स की वजह से वहां आग लग गई। बड़ी लपटें निकलने लगी. जिससे खुदाई कर रहे 20-25 मजदूर भाग खड़े हुए। रात करीब डेढ़ बजे आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की दस गाड़ियों ने करीब ढाई बजे आग पर काबू पा लिया।

आईजीएल के अधिकारी का कहना है कि पाइपलाइन में कोई गड़बड़ी नहीं थी। खुदाई के दौरान लापरवाही के कारण हादसा हुआ। खुदाई से पूर्व एनओसी लेने का प्रावधान है, लेकिन इंटरनेट कंपनी ने न तो उनसे व न ही एनडीएमसी से अनुमति मांगी। पाइपलाइन वाले इलाके में उनके कर्मचारी हमेशा गश्त करते हैं। खुदाई के दौरान उनकी पेट्रोलिंग टीम ने यह देख लिया था किंतु जब तक वे कंट्रोल रूम पहुंचकर सूचना दे पाते आग लग चुकी थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित