हिमाचल में बस खाई में गिरी, 33 मरे

 
Nov 06, 12:51 pm

कांगड़ा [जागरण संवाददाता]। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक बस दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कांगड़ा जिले के देहरा-जसूर राजमार्ग पर हरिपुर नामक स्थान के पास हुआ।

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त निजी बस जसूर से ज्वालामुखी जा रही थी। बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। इस 32 सीटर बस में करीब साठ सवारियां थीं। कुछ यात्री छत पर भी सवार थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे बस अनियंत्रित होकर दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के पहाड़ी से गिरने पर जोरदार धमाका हुआ और हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसा देखते ही आसपास के लोग बचाव कार्यो में जुट गए। उन्होंने बस के अंदर फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 27 यात्रियों को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है। हादसे में एक परिवार के 11 लोग काल के गाल में समा गए।

गम से पथरा गया खुशी के ढोल बजाने वाला

कांगड़ा [दिनेश कटोच]। एक या दो नहीं, ग्यारह के ग्यारह..हे ईश्वर! कोई हिलता नहीं, कोई बोलता नहीं..। दूसरों के घर में खुशी के ढोल बजा कर उल्लास बांटने वाले रामलाल के आंसू थामे नहीं थम रहे थे। उनके लिए कोई भी सांत्वना नाकाफी थी। कांगड़ा में हरिपुर के पास हुए हादसे में उसके परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई।

शादी समारोहों या फिर अन्य खुशी के मौके पर दूसरों के घरों में ढोल बजाकर घर की खुशियां रोशन करने वाले रामलाल के घर के सदस्य ही उसके जीवन में गम का अंधेरा कर गए। उसने बताया कि 'क्या गरीब होना कोई कसूर है कि उसे बस के अंदर न बैठाकर छत के ऊपर बैठाया जाए? क्या गरीब बस में सफर करने का पैसा नहीं देता या उसके लिबास से लोगों को कोई परेशानी होती है। इसलिए उसे बस की छत पर बैठा दिया जाता है।'

रामलाल के सभी परिजन छत पर बैठे थे। हादसे के बाद रामलाल के आंसुओं को रोकने वाला कोई नहीं था। पंजाब के होशियारपुर से काफी समय पहले अपने परिवार के साथ रामलाल और उसका भाई कश्मीर कामकाज की तलाश में कांगड़ा के देहरा आए थे। इसके बाद नगरोटा सूरियां में वह अपने भाई, बहन व उनके परिवार के साथ बस गया। हरिपुर के पास हुए बस हादसे में रामलाल ने अपना बेटा, बहन, बहन के बच्चे, भाई व भाभी को खो दिया।

हिमाचल प्रदेश में सड़क पर मौतें

2003 : 73

2004 : 836

2005 : 812

2006 : 859

2007 : 979

2008 : 487

2009 [अगस्त तक] 103




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:4.09091
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित