रिएलिटी शो के दौरान पंडाल गिरने से दस घायल

 
Nov 07, 12:18 am

पटना। महुआ चैनल द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित भोजपुरी के प्रथम रिएलिटी शो सुर संग्राम के ग्रांड फाइनल के दौरान शुक्रवार देर शाम एक पंडाल के गिर जाने से दस दर्शक घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस रिएलिटी शो को देखने के लिए भारी संख्या में भीड इकठ्ठी हो गई और कार्यक्रम को देखने के लिए भीतर प्रवेश नहीं मिलने से कुछ लोग वहां बने एक पंडाल के उपर चढ गए जो कि उनके भार को नहीं सह सका और उसके ढहने से दस लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए पटना मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी अन्य को मामूली चोटें आईं। सूत्रों ने बताया कि पंडाल मुख्य कार्यक्रम स्थल के घेरे के बाहर गिरा इसलिए इससे कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ।

सुर-संग्राम के कार्यक्रम को देखने के लिए प्रवेश नहीं मिलने आक्रोशित युवाओं ने गांधी मैदान के समीप सडक को अवरुद्ध कर दिया और वहां से गुजर रहे कई वाहनों को लाठी-डंडा मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उपद्रवी भीड को बाद में पुलिस ने खदेड़ दिया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(14) वोट का औसत

average:4.357142
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित