दुर्घटना में डीपीएस के सात छात्र जख्मी

 
Nov 07, 11:01 am

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला में ट्रेफिक सिग्नल का उल्लंघन कर तेज गति से आ रहे एक ट्रक के एक स्कूली वैन से जा टकराने से दिल्ली पब्लिक स्कूल [डीपीएस], मथुरा रोड के सात छात्र घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दुर्घटना कश्मीरी गेट के अंतर्राज्यीय बस अड्डे के करीब मजनू का टीला पर सुबह आठ बजे के करीब हुई। पुलिस उपायुक्त सागर प्रीत हुडा के मुताबिक घायल छात्रों की उम्र 10 से 12 वर्ष है।

दुर्घटनास्थल के निकट राजीव जैन नाम के व्यक्ति ने पत्रकारों को बताया कि वैन में मेरी भतीजी थी। ट्रक ने वैन को पीछे से धक्का दिया।

एक घायल छात्र की मां शिवानी मोंगा ने बताया कि शनिवार होने की वजह से स्कूल वैन में कम छात्र थे। यदि वैन पूरी भरी होती तो ज्यादा बच्चे जख्मी होते।

अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि सात में से पांच बच्चों को मामूली चोटे आई है और उन्हे इलाज के बाद घर भेज दिया जाएगा। एक चिकित्सक ने कहा कि दो बच्चों की जांचे चल रही है। एक बच्चे की बांह की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित