समाचार

डंपर के नदी में गिरने से पाच की मौत

Jan 01, 05:30 am
  Print

ठाणे [महाराष्ट्र]। ठाणे में बुधवार की सुबह एक डंपर के नदी में गिर जाने से तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई वहीं 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि ठाणे में मानोर कस्बे के बोडगाव के ये लोग विरार में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि डंपर चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया और तेजी से आता वाहन पुल से वाडरी नदी में गिर गया।

तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बोरिवली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति