आगरा। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार शाम बारातियों से भरी एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे।
दुर्घटना में बस चालक की भी मौत हो गई है और अन्य एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। पुलिस ने 23 शवों की पहचान कर ली है। गंभीर रूप से घायलों को आगरा के एस.एन. मेडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां से 120 किलोमीटर दूर स्थित मैनपुरी जिले में पुलिस ने बताया कि बस एटा जिले के नागला बिहारी की ओर जा रही थी। बस एक निजी स्कूल की थी।
मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार और उप प्रखंडीय जिलाधिकारी जय शंकर दुबे दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है और राहत कार्य की निगरानी कर रहे है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर