नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव में बुरी तरह फिसली माकपा को केरल में उभरी खेमेबाजी ने चिंतित कर दिया है। शनिवार को माकपा पोलित ब्यूरो ने प्रदेश के दो बड़े नेताओं के बीच सार्वजनिक हुए विवाद को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि फिलहाल दोनों...
अपर कास्ट को बसपा से जोड़ने का जिम्मा अब खुद मायावती संभालेंगी। अभी तक अपरकास्ट को बसपा से जोड़ने की जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्र सम्भाले हुए थे। शनिवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों एवं मंत्रियों की बैठक में बसपा प्रमुख ने कहा कि सतीश मिश्र अब विधिक मामलों के साथ-साथ सरकार एवं संगठन के बीस प्रतिशत काम देखेंगे।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद फिर से मांसाहारी हो गए। कई वर्ष तक शाकाहारी रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शनिवार को खुलासा किया कि अब बर्दाश्त नहीं हो रहा था, इसलिए फिर से मांसाहारी हो गया। बोले-मछली व चिकेन का सेवन कर लिया है, अब मटन भी खाएंगे। पत्रकारों के सवाल पर अपने अंदाज में लालू ने कहा कि पुन: मांसाहारी बनने के लिए भगवान शंकर से क्षमा-याचना कर ली है।
मैक्लोडगंज [जासं]। पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीज ने शनिवार को मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती शरणार्थी भवन का दौरा किया। उन्होंने तिब्बती शरणार्थियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
निर्वासित तिब्बत सरकार की संसद की डिप्टी स्पीकर डोलमा गेयारी...
रांची [जागरण ब्यूरो]। देश में बढ़ते नक्सलवाद पर चिंता जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने नक्सल समस्या से निपटने में केंद्र को नाकाम बताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निपटने के लिए केंद्र सक्रिय पहल करे तो भाजपा हर सहयोग के...
पूर्व रेल मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दावा किया कि रेल मंत्री ममता बनर्जी का श्वेत पत्र रेलवे का मुनाफा और मेरे कार्यकाल में रेलवे की बेहतरी के किए गए प्रयासों की सच्चाई को सामने लाएगा। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगना चाहिए जो मुनाफे के आंकड़े को फर्जी बता रहे हैं।
चेन्नई। केंद्रीय मंत्री ए राजा ने अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता के आरोपों को निराधार एवं राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया कि उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश को प्रभावित करने का प्रयास किया था।
राजा ने संवाददाताओं से कहा कि आरोप...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। समलैंगिकता को वैधानिक ठहराने संबंधी दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार अभी अनिर्णय की स्थिति में है। हालांकि हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का केंद्र सरकार का कोई इरादा नहीं दिखता। समलैंगिकता पर...
लखनऊ [जाब्यू]। मुख्यमंत्री मायावती ने रेल बजट में उत्तर प्रदेश की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बजट में गरीबों व पिछड़े वर्गो को सहूलियत देने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को लेकर केन्द्र सरकार पर दोहरी नीति...