राजनीति

नई दिल्ली। अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे रोमर ने बुधवार को कहा कि अमेरिका मुंबई आतंकी हमलों के जिम्मेदार लोगों को पाकिस्तान द्वारा सजा दिलाने के मामले में नतीजे चाहता है। रोमर ने साथ ही कहा, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक...
केंद्र सरकार ने देश के सीमावर्ती शहरों में संचार टावरों और संचार संबंधी अन्य भूभागीय ढांचागत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। सरकार का यह कदम, सीमा के दूसरी ओर हो रहे भारत विरोधी दुष्प्रचार से निपटने के उपाय के तहत है।
गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में महंगाई, देश के कुछ हिस्सों में माओवादी हिंसा और गन्ना उत्पादकों सहित किसानों की समस्याओं और दूरसंचार मामले से लेकर मधु कोड़ा के कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के उठने की संभावना है। इससे सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है।
मुंबई, जागरण संवाददाता। भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र स्थित कार्यालय पर सोमवार रात करीब नौ बजे कुछ लोगों के झुंड ने हमला बोल दिया। उनके कार्यालय पर यह दूसरा हमला है। मनोज तिवारी ने बताया कि...
हवाला और अवैध निवेश में फंसे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बुधवार को चाईबासा में हुंकार रैली को संबोधित करेंगे। गांधी मैदान पर प्रस्तावित इस रैली में कोड़ा अपने समर्थकों के सामने एक बार फिर खुद को बेदाग साबित करने की कोशिश करेंगे। बहरहाल इस समय वह पत्‍‌नी गीता कोड़ा के चुनाव अभियान को उठाने में जुटे हुए हैं।
उमा भारती और अब कल्याण सिंह। भाजपा के बाहर गए पिछड़ा वर्ग के ये दोनों पूर्व मुख्यमंत्री फिर से पार्टी के करीब आना चाहते हैं। उमा ने राजग का हिस्सा बनने की पेशकश की है तो सपा से तलाक के बाद कल्याण सिंह भी एक बार फिर भाजपा की तरफ देख रहे हैं। दोनों नेताओं के साथ पिछले अनुभवों को देखते हुए भाजपा ने फिलहाल चुप्पी साध ली है और यह मसला भावी अध्यक्ष के लिए छोड़ दिया है। वैसे भी इन दोनों का अपने-अपने प्रदेशों में भारी विरोध है और पार्टी ऊपर से नीचे तक बंटी हुई है।
नई दिल्ली। जाने माने पत्रकार एच के दुआ और प्रख्यात उद्यमी व हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष ए के गांगुली को सरकार ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सूत्रों ने कहा कि ये नाम आज रात राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पास मंजूरी के लिए...
रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर घेरा कसने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार ऐसा कोड़ा द्वारा दी गयी चुनौती और उससे हो रही केंद्र सरकार की फजीहत से बचने के लिए किया जाएगा। 19...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो ]। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येद्दयुरप्पा पर आए संकट को सुलझाने के बाद अब सरकार को बिना किसी नई दिक्कत के चलाने के लिए भाजपा आलाकमान ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की है। इसमें दोनों धड़ों के नेताओं को जगह मिली है। यह...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  

जागरण में अन्यत्र

    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित