राजनीति

मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा कि 1992 में हिंदुत्ववादी ताकतें एक झंडे के तले नहीं आईं, इसीलिए वह अयोध्या नहीं गए। ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि राम मंदिर का संघर्ष सभी हिंदुओं का संघर्ष था। मैंने इस...
राज्यसभा में मंगलवार को एक अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिला। सपा और भाजपा के सदस्य लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पेश होने के बाद एक-दूसरे से उलझ गए और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इसके सदन की बैठक को भोजनावकाश से लगभग 35 मिनट पहले, दोपहर दो बजे तक स्थगित करना पड़ा। हालांकि सपा नेता अमर सिंह द्वारा सदन में इस पर खेद व्यक्त करने के बाद पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। अयोध्या विवाद से जुड़े लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट लीक होने को लेकर मचे सियासी बवाल में फंसी सरकार ने मंगलवार को संसद में इसकी रिपोर्ट रखने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गैरमौजूदगी में मंगलवार सबेरे बुलाई गई...
अयोध्या में विवादित ढांचे का पहला गुंबद गिरते ही उमा भारती ने नारा लगाया कि एक धक्का और दो बाबरी मस्जिद तोड़ दो। शासन बनाम लालकृष्ण आडवाणी आदि के मामले में अभियोजन का पक्ष रख रही सीबीआई की ओर से पेश आठवें गवाह पत्रकार चंद्रकिशोर मिश्र ने अदालत के समक्ष उक्त बात कही। सोमवार को जिरह पूरी न हो पाने के कारण न्यायालय ने सुनवाई के लिए 19 दिसम्बर की तिथि तय की है।
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने से संबंधित लिब्रहान आयोग की जांच रिपोर्ट इस मामले से जुड़े अदालती मामलों पर क्या असर डाल सकती है? कानूनविद इस सवाल का मिला-जुला जवाब देते हैं। कुछ कहते हैं कि अदालत में लंबित आपराधिक मामलों पर इसका कोई असर नहीं होगा, जबकि कुछ इसे सहयोगी सुबूत के तौर पर पेश किए जाने से अभियुक्तों के हित प्रभावित होने की आशंका जताते हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत अपनी कोशिशें और तेज करने जा रहा है। मंगलवार को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मुलाकात में अब भारतीय खेमे की रणनीति इस लिहाज से भी देखने को मिलेगी।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सोमवार को फिर दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने इसके लिए उप्र के जेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। गाजीपुर जेल के अधिकारियों के व्यवहार से...
रांची। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की जांच से संबद्ध लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट मीडिया में लीक करने का मकसद झारखंड विधानसभा के चुनाव में मतों का धु्रवीकरण करना था। ...
रांची। झारखंड में नई सरकार के गठन के लिए पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 25 नवंबर को होगा, जिसके लिए सोमवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। राज्य में किसी भी गठबंधन द्वारा सरकार नहीं बना पाने के बाद दस माह से...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  

जागरण में अन्यत्र

    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित