मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने कहा है कि मतदान में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की आवश्यकता है। इसके लिए छात्रावासों में छह माह से अधिक समय रहने वाले छात्रों को मतदाता पहचान पत्र मुहैया कराने पर विचार किया जा रहा है। किन्नरों की पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र पर अब टी लिखा जाएगा। चावला शुक्रवार को मर्चेट्स चेंबर आफ कामर्स द्वारा आयोजित वार्ता सत्र में बोल रहे थे।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के चर्चित शोपियां मामले की जांच कर रही सीबीआई के खिलाफ शुक्रवार को लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि जांच एजेंसी मामले को रफा-दफा करना चाहती है।
शोपियां में सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी...
मनी लांड्रिंग [अवैध पैसे को वैध बनाने] रोकने के लिए बने कानून के तहत प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] मधु कोड़ा को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुट गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद कोड़ा को गिरफ्तार करने के लिए ईडी अगले सप्ताह लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से इजाजत मांगेगा।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी शुक्रवार को अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। फुर्सतगंज हवाई अड्डे से प्रियंका ने खुद कार की स्टेयरिंग संभाल ली। कार में राहुल भी थे। कार्यक्रमों में राहुल ने कहा कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। इसी मकसद से वह काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। मानिए न मानिए..यह भारत सरकार के एक मंत्री का बयान है। देश की तस्वीर बदलने के वादों और उपलब्धियों के गीत गाए नहीं अघाती संप्रग सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश का। रमेश का कहना है कि भारत के शहर दुनिया में सबसे...
आप इसे दीया तले अंधेरा कहेंगे या जनता के प्रति जनप्रतिनिधियों की असंवेदनशीलता? सरकार ने देश की पूरी आबादी के लिए पीने का साफ पानी और शौचालय का इंतजाम करने के लिए वर्ष 2012 तक की मियाद तय की है। पर यह मौलिक जरूरत पूरी करने के मोर्चे पर भी सांसद काफी पिछड़े हैं। जिस विभाग पर यह योजना पूरी करने का दारोमदार है, उसके मंत्री के क्षेत्र में भी हाल बुरा है।
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो] उत्तर प्रदेश की जाट बिरादरी केंद्रीय नौकरियों में आरक्षण को लेकर फिर सक्रिय हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह की अगुवाई में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने इसके लिए केंद्र का दरवाजा खटखटाया है।
अखिल...
हैदराबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष पद के संबंध में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया है और राजनाथ सिंह के स्थान पर नितिन गडकरी को नया अध्यक्ष बनाए जाने के कयासों को उन्होंने खारिज कर...
झारखंड के चुनावी दौरे पर पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि बातचीत से ही नक्सलवाद की समस्या का समाधान निकल सकता है। हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। इसलिए पहले शांति का वातावरण बनाना होगा, जिसमें समस्याओं पर बातचीत की शुरुआत हो सके। सोनिया शुक्रवार को स्थानीय गोल्फ ग्राउंड पर चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बोकारो में भी कांग्रेस और झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।