नई दिल्ली [संजय सिंह]। संसद के चालू सत्र में रेल मंत्री ममता बनर्जी को बढ़ती रेल दुर्घटनाओं पर पक्ष-विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वह श्वेत पत्र के जरिये अपना बचाव करती नजर आएंगी।
रेलवे की असली हालत बयान करने...
जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव के पहले तक कांग्रेस के साथ गलबहियां करते रहे और अब भी केंद्र सरकार का साथ दे रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वर सहसा तीखे हो गए हैं। झारखंड में प्रचार के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की अर्थी निकालने तक की बात कह...
मणिपुर में सक्रिय नगा उग्रवादियों के संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड [एनएससीएन] भारत सरकार के साथ शांति वार्ता भी कर रहा है और सरकारी उपक्रमों से रंगदारी भी मांग रहा है। ताजा मामले में एनएससीन ने तेल कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन [आईओसी] से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि गन्ना अध्यादेश की कोई बात अगर किसानों के हितों के खिलाफ है तो सरकार इसमें संशोधन करेगी।
कांग्रेस सचिव परवेज हाशमी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने यह आश्वासन पार्टी...
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की बुंदेलखंड के विकास की योजना को बृहस्पतिवार को सरकार की हरी झंडी मिल गई और उसने सूखा प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए 7266 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का ऐलान किया। सरकार हालांकि बुंदेलखंड के विकास के लिए विशेष प्राधिकार के गठन से बची, जैसी राहुल ने मांग की थी। शायद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों से जुड़ी संवेदनशीलता को देखते हुए ऐसा किया गया है।
काले धन को सफेद बनाना और भ्रष्टाचार के कथित आरोपों का सामना कर रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अपने राज्य में सुदूर क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियानों में व्यस्तता का हवाला देकर बृहस्पतिवार को भी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।
नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को वर्ष 2009 के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। शांति, निशस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हर साल यह पुरस्कार दिया...
नई दिल्ली। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री जयराम रमेश ने गुरुवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीयों को कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर होने जा रहे सम्मेलन से अधिक उम्मीदें नही रखनी चाहिए।
रमेश ने एक समारोह में संयुक्त राष्ट्र...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सर्द मौसम गन्ना किसानों के गुस्से की आंच से गुरुवार को पूरे दिन गरम रहा। इस दौरान दिल्ली की सड़के सरकार विरोधी नारेबाजी करते किसानों के हुजूम से पटी रहीं। किसान केंद्र सरकार के गन्ने के उचित व लाभकारी मूल्य [एफआरपी] अध्यादेश को लेकर खफा था। अध्यादेश के विरोध में देश भर से जुटे हजारों किसानों ने गन्ने की सरकारी खरीद का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया।