समाचार

पीएम ने की सोनिया से बातचीत

Mar 07, 10:54 pm
  Print

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु करार को लेकर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज रात विचार विमर्श किया।

सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कोर समूह ने प्रधानमंत्री निवास पर सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात परमाणु करार को लेकर गठित संयुक्त तंत्र की बैठक तत्काल बुलाए जाने की माकपा की मांग के बीच हुई है।

प्रधानमंत्री और सोनिया के बीच यह बैठक ऐसे समय हुई है जब ब‌र्द्धन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे कहा है कि अगर सरकार करार पर कदम आगे बढ़ाती है तो लोकसभा में पार्टी के 10 सांसद संप्रग से अपना समर्थन वापस ले लेंगे।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति